नारकोटिक्स विभाग ने मंडी जिला की चौहार घाटी में बड़े पैमाने पर नष्ट की अफीम की खेती

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल पुलिस के नारकाटिक्स (एएनटीएफ) विंग ने मंडी जिला की चौहार घाटी में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती को पकड़ा। जिसे एएनटीएफ की टीम द्वारा नष्ट कर दिया गया।

हिमाचल पुलिस के नारकाटिक्स (एएनटीएफ) विंग ने मंडी जिला की चौहार घाटी में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती को पकड़ा। जिसे एएनटीएफ की टीम द्वारा नष्ट कर दिया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एएनटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि उनकी टीम द्वारा मंडी जिला के पधर थाना क्षेत्र के तहत बड़े पैमाने पर अफीम की खेती को नष्ट किया है।

उन्होंने बताया कि थाना पधर के अंतर्गत एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने चौहार घाटी के गांव समालंग (रीडा) में खसरा नम्बर 1708 रकबा संयुक्त मालिकान के खेतों से कुल 36342 पौधे, खसरा नम्बर 1552 कुल 28778 पौधे अफीम व गांव पन्दौर में बन भूमि पर कुल 148306 पौधे अफीम बरामद किए।

उन्होंने बताया कि जिस पर मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत तीन अभियोग थाना पधर मंडी में दर्ज किये गए हैं।

डीएसपी हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एएनटीएफ टीम में निरीक्षक इंदर सिंह आरक्षी बबन कुमार तथा आरक्षी विनोद कुमार शामिल थे।

वर्मा ने बताया कि एएनटीएफ का यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने नशीले पदार्थों की खेती करने वालों को चेताया कि वह समय रहते इस तरह की खेती करना बंद करें और जहां पर इस तरह के नशीले पदार्थों की खेती की गई है उसे तुरंत नष्ट कर दें। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह पहले भी एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने इसी घाटी में लगभग 4300’ पौधे अफीम (खेती) के बरामद किए थे। जिस पर दो अभियोग मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत दर्ज किए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...