कांगू स्कूल में कचरा प्रबंधन एवं एकल प्लास्टिक उपयोग की दी जानकारी

--Advertisement--

हमीरपुर 15 मई – हिम खबर डेस्क

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगू में विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकोस्टे) के सौजन्य से स्कूल के पाईन व्यू ईको क्लब ने कचरा प्रबंधन एवं एकल प्लास्टिक उपयोग पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया।

इस कार्यशाला में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, महिला मंडल-युवक मंडल मालग के सदस्यों, विद्यालय के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर बागवानी और वानिकी महाविद्यालय नेरी की डॉ. प्रीति शर्मा और डॉ. हिमानी शर्मा ने प्रतिभागियों को कचरा प्रबंधन एवं एकल प्लास्टिक उपयोग पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने गीले कचरे से बनने वाली जैविक खाद के उपयोग से भी अवगत करवाया।

कार्यशाला में विशेष रूप से आमंत्रित जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने प्लास्टिक से हो रहे पर्यावरण प्रदूषण और इसके दुष्प्रभावों पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।

प्रधानाचार्य रत्न जरियाल ने राजेश गौतम, डॉ. प्रीति, डॉ. हिमानी और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण में कचरा प्रबंधन जागरूकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद भी किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...