नशीली टेबलेट्स के साथ कांगड़ा का 31 वर्षीय युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

पुलिस थाना सदर सोलन की पुलिस टीम ने दोहरी दीवार के समीप गश्त और मोबाइल नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 190 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स के साथ गिरफ्तार किया है।

31 वर्षीय आरोपी अंकुश कुमार पुत्र श्रवण कुमार गांव और डाकघर गग्गल खास, तहसील धीरा, जिला कांगड़ा का निवासी है।

पकड़े गए टेबलेट्स के बारे में आरोपी किसी भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज़ को पुलिस के सामने प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बताया कि आरोपित के पास से बरामद नशीली दवाइयां ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं।

आरोपी के खिलाफ धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपी को बरामद नशीली दवाइयों के साथ ड्रग निरीक्षक के हवाले किया जा रहा है। पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच भी कर रही है। मामले में जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...