नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, मुंह पर चोट के निशान

--Advertisement--

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, मुंह पर चोट के निशान

मंडी – अजय सूर्या

सुर्खियों में चल रहे ऊना के नशा मुक्ति केंद्र के बाद अब मंडी जिला के झिड़ी में स्थित नशा मुक्ति केंद्र भी विवादों में घिर गया है। नशामुक्ति केंद्र झिड़ी में उपचाराधीन 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन युवक की पहचान हैप्पी पुत्र ताबेराम निवासी नियुली सैंज जिला कुल्लू के रूप में हुई है। युवक को कुछ दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती किया था। केंद्र में भर्ती युवक को सोमवार रात को संभालने में बेबश हुए नशामुक्ति केंद्र के कर्मी जब उसे वापस परिजनों के पास छोडऩे जा रहे थे, तो युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

युवक के माता-पिता व भाई ने नशा मुक्ति केंद्र पर युवक से मारपीट करने और इस वजह से उसकी मौत होने के आरोप लगाए है। युवक के चेहरे पर चोट के भी कई निशान है। युवक की मौत किन कारणों से हुई इसका खुलासा अब पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के बाद होगा।

मंडी पुलिस युवक का पोस्टमार्टम बुधवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम से करवाने जा रही है। एसपी मंडी ने भी नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया और स्वयं मामले की जांच की। अब तक की जांच और दर्ज बयानों से यह पता चला है कि युवक नशामुक्ति केंद्र में आपे से बाहर हो गया था।

इस दौरान उसका केंद्र के कर्मियों और अन्य उपचाराधीन युवक से झगड़ा भी हुआ। इसके बाद युवक को नशा मुक्ति केंद्र के विशेषज्ञयों ने कोई दवाई भी दी, लेकिन उसके बाद भी युवक शांत नहीं हुआ।

इसके बाद नशा मुक्ति केंद्र की टीम ने परिजनों को सूचित किया और टीम युवक को उसके घर छोडऩे जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। युवक के भाई पम्मी ने बताया कि मेरे भाई को बेहरमी से पीटा गया है, जिससे उसकी मौत हुई है।

एएसपी मंडी सागर चंद्र के बोल

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...