नगरोटा सूरियां: पंचायत कटोरा में 33 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश

--Advertisement--

Image

महिला की आयु 33 वर्ष बताई जा रही, मायके पक्ष में ससुराल पक्ष पर जड़े आरोप, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को लिया हिरासत में।

नगरोटा सूरियां – व्युरो

नगरोटा सूरियां के साथ लगती नजदीकी पंचायत कटोरा में एक 33 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। लाश की पहचान पूजा देवी पत्नी चुन्नी लाल निवासी कटोरा के रूप में हुई है। मृतिका का पति विदेश में नौकरी करता है।

मृतिका की सास राज कुमारी ने बताया कि वह सोमवार सुबह घास लेने खेतों में गई थी और बहु को कहा कि बच्चों को स्कूल भेजने के बाद घास लेने आ जाना। जब काफी देर तक बहु नहीं आई तो राज कुमारी घास लेकर घर को चली आई।

जब घर मे भी बहु पूजा नहीं मिली तो दोबारा फिर पगडंडी के रास्ते खेतों की तरफ तलाश में गई तो घर से 200 मीटर दूर दुपट्टे से लटकी उसकी लाश मिली।

सास राज कुमारी ने पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां को इसकी सूचना दी। ज्वाली से एसएचओ के साथ नगरोटा सूरियां पुलिस मौके पर पहुंच गई।

उधर मायका पक्ष भी पहुंच गया। मृतिका का मायका नूरपुर तहसील की पंचायत गनोह के गांव भटोली में है। पुलिस के सामने मायका और ससुराल दोनों पक्षों ने पूजा की हत्या की जाने की शंका जाहिर की है।

उधर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है। ज्वाली के एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि हत्या है या आत्महत्या इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेन्सिक रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...