कौन हो सकता हैं झंडुता विधानसभा से कांग्रेस का उम्मीदवार, क्या कांग्रेस महिला पर दांव खेलने जा रही

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर झंडूता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकेट पर तनातनी जारी है । जहां सोशल मीडिया में विवेक कुमार का टिकट फाइनल बताया जा रहा है और उसी के साथ घोषणा से पहले ही पूर्व विधायक बीरू राम किशोर ने अपने बगावती तेवर दिखा दिए है। क्या इन परिस्थितियों में कांग्रेस महिला पर झंडुता में दांव खेल सकती है।

अगर समीकरणों की बात की जाए तो इस इलाके से तेज तर्रार कांग्रेस नेत्री एवम हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्षा श्रीमती रीना पंडीर के ऊपर कांग्रेस अपना दांव खेल कर ये सीट पक्का कर सकती है। क्योंकि झंडुता हलके में रीना पंडीर की पकड़ मजबूत है और इन्हें कांग्रेस सेवादल और महिला कांग्रेस का भी पूरा समर्थन हासिल है।

रीना पंडीर कांग्रेस के मोर्चे की हिमाचल की मजबूत नेत्री बनकर उभरी हैं । पंचायती राज चुनावों में भी रीना पंडीर ने दो बार प्रधान चुनाव जीतकर और पूर्व में जिला परिषद में भारी मत प्राप्त करके अपनी दावेदारी को और मजबूत किया है। गौरवतल है कि झंडूता की सीट पिछले कई चुनावों में बीजेपी जीतती आ रही है और अगर इस बार बदलाव होता है तो इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखना को मिल सकता है।

जब इस विषय पर रीना पंडीर जी से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने टिकट के लिए आवेदन किया है और उन्हें आशा है कि कांग्रेस हाईकमान उन्हें इस बार झंडूता से मौका देगी । साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी और संगठन की वो एक सच्ची सिपाही हैं और संगठन जो भी जिम्मेदारी उन्हें देगा उसे वो पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगी और इस बार हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

अब देखना ये है कि कांग्रेस हाईकमान झंडूता से किसे अपना उम्मीदवार घोषित करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दिवाली पर घर लौटना होगा आसान, HRTC चलाएगा 266 अतिरिक्त बसें

दिवाली के त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों की...

हिमाचल: ड्रैगन फ्रूट की खेती से चमकी भरनाल के किसानों की किस्मत, सालाना 2 लाख कमाई

हिमाचल प्रदेश के भरनाल में किसान पारंपरिक खेती छोड़कर...

शाहपुर: रेहलू-बलड़ी सड़क पर खर्च होंगे 90 लाख, केवल सिंह पठानियां ने दी सौगात

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रेहलू-बलड़ी गांव में सड़क सुविधा...