नगरोटा बगवां में पिकअप ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, युवक की मौत

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां – राजीव जस्वाल

नगरोटा बगवां पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सुनेहड में बीती रात को पिकअप चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।  हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे  बैठे जम्मू डोडा के 22 वर्षीय मुकेश चंद की मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल चला रहे को अक्षित को टांडा मेडिकल कॉलेज उपचार हेतु दाखिल करवाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रात को पिकअप चालक संजीव करीब 9.30 बजे बैजनाथ की ओर से खोली जा रहा था। शाहपुर की ओर से मोटर साइकिल पर आ रहे अक्षित एवं मुकेश के मोटरसाइकिल को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश की मौत हो गई तथा अक्षित बुरी तरह घायल हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप चालक जो दुर्घटना स्थल से फरार हो गया है। पुलिस ने मृतक की देह का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...