नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से ले लिया 20 लाख का ऋण, दो लोगों ने लिया था गोल्ड लोन; जानें

--Advertisement--

बैंक प्रबंधक ने सदर पुलिस थाना में दी मामले की शिकायत, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की कार्रवाई।

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला में एक्सिस बैंक की द मालरोड शाखा में नकली सोना जमा करवाकर गोल्ड लोन लेने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बैंक में नकली आभूषणों को सोने की परत चढ़ाकर 20 लाख रुपए का लोन ले लिया। बाद में जब बैंक कर्मचारियों को सोने की सच्चाई पता चली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

बैंक प्रबंधक ने तुंरत इस बारे में सदर पुलिस थाना शिमला में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बैंक प्रबंधक ने दो ग्राहकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बैंक प्रबंधक ने बैंक के साथ संबद्ध ज्वैलरी मूल्याकंनकर्ता पर भी फर्जी मूल्याकंन करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना शिमला में एक्सिस बैंक की द मालरोड़ शाखा शिमला के शाखा परिचालन प्रबंधक आशीष परमार पुत्र डा. सुखजीत परमार ने शिकायत दर्ज करवाई है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि सुन्नी के ग्राहक बसंत लाल और ढली के ग्राहक इंद्रजीत ने बैंक से दो अलग अलग गोल्ड लोन लिए थे। दोनों ने जानबूझकर और आपराधिक इरादे से बैंक के अधिकारियों को नकली सोने के आभूषण गिरवी रखकर धोखा दिया है।

यह आभूषण शुद्ध सोने से नहीं बने हैं और मूल रूप से यह सोने की कोटिंग वाली धातु से बने हैं और इनमें सोने का कोई प्रतिशत नहीं है। लोन राशि और ब्याज आदि सहित बैंक को कुल वित्तीय नुकसान लगभग 20,04,400 रुपये का नकसान है।

पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...