नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में मैट्रिक-प्लस टू की परीक्षाएं शुरू, छात्रों में दिखा उत्साह

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित की गई नई शिक्षा नीति के तहत प्रथम सत्र की परीक्षाएं चल रही है
जिसके तहत आज जवाली उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर में 10 वीं कक्षा व 12वीं कक्षा के छात्र- छात्राएं प्रथम सत्र की परीक्षा देने पहुंचे। स्कूल मे पहुंचने पर स्कूल प्रशासन द्वारा छात्रों के हाथों को सैनिटाइज करने के बाद परीक्षा केंद्र में भेजा गया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर के प्रिंसिपल के के भारती ने बताया कि 10वीं कक्षा के 12 छात्र-छात्राएं ,और 12वीं कक्षा के 56 छात्र छात्राएं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की प्रथम सत्र की परीक्षा दे रहे है। उन्होंने कहा नकल को रोकने के लिए विभाग द्वारा दिए गए दिशा निर्देश और सीसीटीवी कैमरों के पुख्ता प्रबंध किया गया है।

साथ ही अध्यापको ने पूरी चैकिंग के दौरान बच्चों को परीक्षा केंद्र में भेजा है । और पूरी निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि यदि कोई कोविड संक्रमित छात्र परीक्षा देने आता है तो उसके लिए अलग रूम का प्रावधान है साथ ही उसकी शीट को भी अलग सील कर भेज दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...