
समाज में होने वाले धार्मिक आयोजनों में अच्छे सत्संग होने के चलते विचारों की शुद्धि होती है। आयोजनों में हमें और हमारे संस्कारों की पुनः वृद्धि होती है। यह बात गगल एयरपोर्ट में चल रहे दुर्गा महोत्सव में दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बातचीत में कहे।
काँगड़ा- राजीव जस्वाल
समाज में होने वाले धार्मिक आयोजनों में अच्छे सत्संग होने के चलते विचारों की शुद्धि होती है। आयोजनों में हमें और हमारे संस्कारों की पुनः वृद्धि होती है। यह बात गगल एयरपोर्ट में चल रहे दुर्गा महोत्सव में दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बातचीत में कहे। उन्होंने कहा के यह हर्ष का विषय है कि इस बार न तो गणेश उत्सव में और न ही रामलीलाओं के दौरान किसी अप्रिय घटना का समाचार मिला। लेकिन दुर्भाग्यवश कांगड़ा मंदिर में एक श्रद्धालु का कुंड में गिरना धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध है।
उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि वह कभी भी अकेले न आए और अपने परिवार सहित या स्वजनों सहित या दूसरे श्रद्धालुओं के साथ आएं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा सभी के कष्टों का निवारण करने वाली है। महामारी के दौरान कोई भी अायोजन नहीं हो सके थे, लोगों को अपने घरों से ही पूजा अर्चना करनी पड़ रही थी। अब लोग मंदिरों में पहुंचे हैं। मंदिरों में इस बार अधिक भीड़ हो जा रही है। हालांकि मंदिर प्रशासन की तरफ से इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। सभी को कोविड-19 नियमों की पालना जरूरी है।
