धान खरीद केंद्र न खाेलने पर इंदौरा में एसडीएम कार्यालय के बाहर किसानों का प्रदर्शन, किया चक्‍का जाम

--Advertisement--

Image

इन्दौरा – शम्मी धीमान

धान खरीद केंद्र न खुल पाने के विरोध में इंदौरा एसडीएम दफ्तर के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा ने धरना दिया व प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसमें सैकड़ों की संख्या में किसानों ने प्रर्दशन किया। करीब दो घंटे तक सड़क को जाम रखा। एसडीएम ने किसानों को आधे घंटे में नोटिफ‍िकेशन देने का आश्‍वासन दिया, लेकिन इस दौरान वादा पूरा न होने पर किसान फ‍िर से धरने पर बैठ गए। किसानों ने इंदौरा-काठगढ़, इंदौरा-जसूर और पठानकोट तलवाड़ा मार्ग के मुख्‍य चौक पर बैठ कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी। किसान धान खरीद केंद्र खोलने की मांग पर अड़ गए।

इस संयुक्त धरना प्रदर्शन में पंजाब किसान यूनियन, हिमाचल प्रदेश किसान सभा, पगड़ी संभाल जट्टा, अखिल भारतीय किसान सभा के किसानों नेे भाग लिया। इस बैठक में किसानों ने भारतीय खाद्य निगम के द्वारा जारी किए गए पत्र को लेकर एसडीएम से मिले व अपनी मांगें बताईं। एसडीएम ने किसानों को 15 अक्टूबर तक धान खरीद केंद्र खोलने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही किसानों ने रास्ता खोला था। लेकिन तय समय में एसडीएम के आश्‍वासन पूरा न करने पर वे दोबारा धरने पर बैठ गए।

किसान लंबे समय से यहां पर मंडी खोलने की मांग कर रहे हैं। लेकिन धान खरीद केंद्र न खुलने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। पंजाब में अपनी फसल को बेच नहीं पा रहे हैं, ऐसे में सरकार की ओर से भी खरीद केंद्र व मंडी खोलने में देरी की जा रही है, ऐसे में सरकार ने जल्द ही मंडी नहीं खोली तो किसानों की फसल तबाह हो जाएगी।

इसको लेकर किसान लगातार मांग करते आ रहे हैं। लेकिन उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में थक हारकर किसानों ने आज एसडीएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...