धर्मशाला योजना क्षेत्र में योजनाबद्ध विकास बारे जन जागरूकता बैठक आयोजित।

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसबाल 02 मार्च:

मण्डलीय नगर एवं ग्राम योजना, धर्मशाला द्वारा आज विकास भवन नजदीक दरूणी माता मन्दिर, रक्कड़ के सभागार में जन जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कुमारी शैलजा ईस्सर नगर एवं ग्राम योजनाकार ने की। बैठक में धर्मशाला योजना क्षेत्र में सम्मिलित क्षेत्र के जन-प्रतिनिधियों को नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 के अंतर्गत धर्मशाला विकास योजना के प्रावधानों को लागू करने बारे जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि धर्मशाला योजना क्षेत्र की विकास योजना क्षेत्र का सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की 27 जनवरी, 2018 की अधिसूचना अनुमोदित की गई है। उन्होंने बताया कि बेतरतीव निर्माण व अनियोजित विकास कई प्रकार की अनचाही स्थिति पैदा करता है तथा भयंकर आपदाओं को आमंत्रित करता है। अगर योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाए तो हमारा व हमारी आने वाली पीढ़ियो का भविष्य सुरक्षित व सुखमय होगा तथा आने वाले समय में उत्पन्न होने वाले रास्तों, पानी व मल निकासी तथा पार्किंग आदि समस्याओं से निजात मिलेगी तथा एक सुन्दर व स्वच्छ वातावरण तैयार करने में सुविधा होगी।

उन्होंने उपस्थित लोगों को नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 की धारा 16-सी के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी ताकि किसी भी प्रकार की भूमि का अनाधिकृत भू-विभाजन करके उसे बेचा न जा सके।

इस बैठक में सहायक नगर योजनाकार कुमारी शगुन शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...