धर्मशाला: पैराग्लाइडर का बिगड़ा संतुलन, खाई में गिरने से सैलानी की माैत, पायलट घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

धर्मशाला के समीप इंद्रूनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर रविवार को पैराग्लाइडर के उड़ान भरने के दौरान खाई में गिरने से गुजरात के पर्यटक की मौत हो गई और स्थानीय पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सतीश भाई (25) पुत्र राजेश भाई निवासी रोहित बास्स गिरमाथा अहमदाबाद (गुजरात) के रूप में हुई है।

वहीं, पायलट की पहचान सूरज पुत्र संसार चंद निवासी टऊ धर्मशाला के रूप में हुई। सतीश को सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पायलट सूरज निवासी टऊ धर्मशाला और सतीश दोनों टेंडम फ्लाइट के दौरान उड़ान भर रहे थे कि उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों खाई में गिर गए। यह हादसा रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे हुआ था।

एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल के बोल

उधर, एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने कहा कि हादसे की सूचना पुलिस को 4:00 बजे प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पर्यटक व पायलट को तत्काल अस्पताल भेजा। टांडा में पर्यटक की मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है और यह देखा जा रहा है कि क्या कोई सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हुआ था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...