धर्मशाला: चालक काे ह्दय घात के कारण पेड़ से टकराई बस,दस लाेग घायल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

दंरग में बस पेड़ के साथ टकराने से दस सवारियों को चोट पहुंची है। बताया जा है कि बस के चालक को ह्दय घात होने के कारण हादसा पेश आया है।

भागसू ट्रैवलर्स की यह बस नंबर एचपी-68, 2802 पालमपुर से कांगड़ा की ओर जा रही थी कि दरंग में यह हादसा हो गया। बस के चालक भोलू उम्र 50 निवासी शिल्ला को इलाज के लिए डा.राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा ले जाया गया है।

गनीमत यह रही कि समय रहते बस के चालक ने गति पर कुछ नियंत्रण पा लिया गया था, और उसके बाद उसने बेहोश होने से पहले बस को पेड़ के साथ टकरा दिया। अगर बस पेड़ के साथ टकराई न होती तो यह दरंग बस स्टाप पर खडे़ बसों के इंतजार में लगे लोगों को अपनी चपेट में ले सकती थी।

बस में सवार घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं बस के मालिक राजीव महाजन ने बताया कि चालक को टांडा ले जाया गया है। वह मौके पर जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय में UPSC-HPSC की मुफ्त कोचिंग, युवाओं को मिलेगा मौका

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में UPSC और HPSC परीक्षाओं की...