धर्मगुरु पंचेन लामा को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की बुलंद

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसवाल

साल 1995 में आज ही के दिन लापता हुये गेझुन चोएक्यी न्यीमा उर्फ पंचेन लामा जिन्हें तिब्बितयन लोग अपना बौद्ध धर्मगुरु मानते हैं, और दलाईलामा के बाद तिब्बतियन के ये दूसरे सबसे बड़े प्रभावशाली धर्मगुरु माने जाते हैं।

आज उन्हीं की रिहाई को लेकर धर्मशाला की ग्लोबल सिटी मैकलोड़गंज में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर निर्वासित तिब्बतियन संगठनों ने एक दिन की भूख हड़ताल की गई है।

इस दौरान इन्होंने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और उनके आला नेताओं के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की और अपने धर्मगुरु पंचेन लामा को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग बुलंद की।

तेंजिन नीमा जो कि रीजनल तिब्बतियन विमेन एसोसिएशन में महिला मंडल की अध्यक्ष हैं उन्होंने कहा कि आज पंचेन लामा को चायना की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा हिरासत में लिये हुये और नजरबंद करके रखे हुये पूरे 27 साल बीत गये हैं जबकि अधिकार ये कहते हैं कि 18 साल के बाद कोई भी नागरिक अपना फैसला स्वयं ले सकता है।

तो ऐसे में पंचेन लामा की आयु तो अब 33 साल हो चुकी है। बावजूद इसके उन्हें आज भी नजरबंद करके चीन में छुपा कर रखा गया है। जो कि सरासर अन्याय है और आज वो सब मिलकर उसी अन्याय के ख़िलाफ़ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

तिब्बतियन महिला मोर्चा की संयुक्त सचिव न्हामों ने बताया कि जब पंचेन लामा जो कि उनके दलाईलामा के बाद दूसरे सबसे बड़े धर्मगुरु थे उन्हें चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने धोखे से किडनैप कर लिया और आज तक उनकी रिहाई नहीं की।आज हम लोग उनकी रिहाई के साथ साथ दो अन्य मुद्दों को लेकर यहां हड़ताल पर बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि एक तो पंचेन लामा को चीन सरकार रिहा करे, दूसरा तिब्बतियन के मानव अधिकारों को बहाल किया जाये और तीसरा जल्द से जल्द चीन दलाईलामा के प्रतिनिधियों के साथ आपसी सहयोग और भाईचारे के लिये शांति वार्ता शुरू करे ताकि सबकुछ पहले जैसे हालात सामान्य हो सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...