
रैत- नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में “कॉर्पोरेट डे ” के उपलक्ष्य पर मंथन क्लब और सवैट क्लब की ओर से एड. मैड,भाषण प्रतियोगिता,एवं लोगो मेकिंग,पोस्टर एंड पम्फ्लेंट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इन प्रतियोगिताओं में बीबीए एवं बीसीए के छात्र – छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया l
कार्यक्रम में प्रो.डा.एस.एस.नारटा (एच.पी.यू.शिमला) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की l बीबीए के छात्र – छात्राओं ने ब्लैक ब्यूटी क्रीम,ब्यूटी सोप,एनर्जी ड्रिंक,के विषय पर एड. मैड प्रस्तुत किया और बीसीए के छात्र – छात्राओं ने सवैट क्लब का लोगो डिजाईन किया l
प्रो.डा.एस.एस.नारटा ने कहा कि आज युवायों के पास रोजगार के बहुत अवसर हैं जैसे डिजिटल मार्केटिंग,इ कॉमर्स,ऑफिस सपोर्ट, कस्टमर सर्विस, बिल्डर्स,कम्युनिटी सर्विस,कृषि,फ़ूड सर्विस, एदुकेटर एंड वर्कफोर्स,प्रोडक्शन वर्कफोर्स,हेल्थ केयर वर्कर्स, ट्रांसपोर्ट सर्विस, क्रिएटिव एंड आर्ट्स मैनेजमेंट, बिज़नस प्रोफेशनस आदि l
भाषण प्रतियोगिता में आकाश प्रथम, वीरेंदर दूसरे, वशाली तीसरे स्थान पर रहे l एड. मैड में जतिन, अभिनव, पालवी, रिया, एकता प्रथम, सेजल, हिमांक, इशिका, प्रिया, साक्षी दूसरे स्थान पर रहे l
लोगो मेकिंग में अक्षित,तन्वी प्रथम, सुजल,समीक्षा दूसरे,तनिषा,अनन्य तीसरे स्थान पर रहे l पोस्टर मेकिंग में तमना,शिवानी प्रथम स्थान पर रहे l पम्फ्लेंट मेकिंग में क्रितिका,साक्षी प्रथम,राघव,नमन दूसरे,ऋतिक,राहुल तीसरे स्थान पर रहे l
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के कार्यकारिणी निर्देशक बी.एस.पठानिया ने छात्र – छात्राओं की प्रस्तुतियों को सराहा एवं सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिये l
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधन निर्देशक जी.एस.पठानिया, कार्यकारिणी निर्देशक बी.एस.पठानिया, प्रधानाचार्य डा. बी.एस. बाग, विभागाध्यक्ष एवं सभी अध्यापक वर्ग उपस्थित रहे l
