द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के छात्रों द्वारा शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के छात्रों द्वारा शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हुआ। जिसमें महाविद्यालय के छात्रों ने मुम्बई व गोवा के भ्रमण किया। यह शैक्षणिक यात्रा 26 फरवरी से 5 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई। जिसमें बीबीए बीसीए बीकॉम के 30 के करीब छात्रों ने भाग लिया।

इस यात्रा ने छात्रों को एक समृद्ध अनुभव प्रदान किया। छात्रों को प्रकृति की सुंदरतासे सुसज्जित गोवा और मुंबई में ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया गया और विविध संस्कृतियों के बारे में जाना।

यात्रा का एक मुख्य आकर्षण गोवा के डाबोलिम में भारतीय नौसेना के आईएनएस हंसा नेवल एयरबेस का दौरा था। वहीं भारतीय नौसेना के शीर्ष अधिकारियों से मिलकर उनके अनुभवों को जाना और विमानों की प्रक्रियाओं और कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया जो कि सभी छात्रों के लिए गर्व का क्षण था।

यात्रा के मुंबई चरण में छात्रों मुम्बई ताज होटल गेट वे ऑफ इंडिया सहित कई दार्शनिक स्थलों की बारीकियों को जाना। शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों के साथ महाविद्यालय के सहायक प्रवक्ता रजत,शिल्पा व विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

वहीं समस्त छात्रों ने शैक्षणिक दौरे के लिए महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया, कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया व प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा का आभार जताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...