दौलतपुर में सडक़ हादसे में बाइक सवार की मौत, एक की हालत गंभीर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

बुधवार शाम एक दर्दनाक सडक़ हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार दौलतपुर चौक-तलवाड़ा सडक़ पर जा रही बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे बने पैरापिट से जा टकराई, जिससे दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को दौलतपुर चौक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जहां डाक्टरों ने बताया कि राहुल पुत्र विनोद कुमार निवासी फतेहपुर भद्रकाली की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, जबकि अंशुल पुत्र सुशील कुमार को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय हेतु रैफर कर दिया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही दौलतपुर चौकी प्रभारी एसआई रविपाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर किया, साथ ही मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस उक्त मामले की छानबीन में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...