दौलतपुर चौक महाविद्यालय की छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की.

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जस्वाल

क्षेत्र के समीप गांव नंगल जरियाला की निवासी एवं दौलतपुर चौक महाविद्यालय की छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस संबंध में छात्रा का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवती दौलतपुर चौक सरकारी कालेज में पढ़ती थी और गुरुवार सुबह उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद आनन फानन में उसे दौलतपुर चौक के निजी अस्पताल में लाया गया जहां से उसे रैफर कर दिया गया।

परिजन उसको लेकर होशियारपुर अस्पताल पहुंचे और रात्रि करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने भी होशियारपुर के निजी अस्पताल से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डी.एस.पी. अम्ब सृष्टि पांडेय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम के बाद हर से जांच होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...