दो से चार जून तक होगा गंगथ का सिद्ध पीठ बाबा क्यालु महाराज छिंज दंगल, महिला पहलवानों के लिए होंगे आकर्षक इनाम

--Advertisement--

दो से चार जून तक होगा गंगथ का सिद्ध पीठ बाबा क्यालु महाराज छिंज दंगल, महिला पहलवानों के लिए होंगे आकर्षक इनाम

फतेहपुर – अनिल शर्मा

श्री सिद्धपीठ बाबा क्यालू महाराज छिंज कमेटी गंगथ की बैठक का आयोजन बुधवार को सामुदायिक भवन गंगथ में कमेटी प्रधान राजेश भल्ला की अध्यक्षता में की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार महादंगल का आयोजन दो से चार जून तक किया जाएगा।

दो जून को हिमाचली पहलवानों की कुश्ती होगी। तीन जून को महिला पहलवानों की कुश्तियां होगी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवानों कर ओर से भाग लिया जाएगा, चार जून को ओपन दंगल होगा, जिसमें देश-विदेश के पहलवान भाग लेंगे।

पांच जून को सुबह बाबा क्यालु महाराज की पवित्र झांकी निकाली जाएगी और फाइनल दंगल होगा, इस बार महिला पहलवानों में मुख्य इनाम ऑल्टो कार होगी, और पांच जून फाइनल महादंगाल में एक ट्रैक्टर, 11 मोटर साइकिल, दो बुलेट, 201 पीतल की बलटोहियां, 1000 पीतल की गागरे इसके अलावा अन्य नकद इनाम भी बांटे जाएंगे।

मीटिंग पूर्ण होने के उपरांत बाबा क्यालु जी महाराज के मंदिर में जाकर आरती की गई और दान काउंटर को शुरू किया गया, जिसमें सभी भक्तजन दान देकर रसीद ग्रहण कर सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसा, 46 घायल; चालक समेत 13 अस्पताल में भर्ती

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसे में 46 लोग...

रक्षाबंधन पर बड़ी राहत: रिटायर क्लास-फोर कर्मचारियों के फैमिली पेंशनरों के खाते में पहुंचे 20 करोड़

रक्षाबंधन के मौके पर रिटायर क्लास-फोर कर्मचारियों के फैमिली...