दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमरीका जल्द ही ईरान में अपने सैन्य अभियान को समाप्त कर सकता है। इसके लिए दो से तीन सप्ताह लग सकते हैं।

वाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अमरीकी बल बहुत जल्द ईरान से बाहर निकल जाएंगे और उन्होंने इसके लिए दो से तीन सप्ताह की समय सीमा का संकेत दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही अमरीका ईरान से बाहर निकलेगा वैश्विक ईंधन कीमतों में गिरावट आ सकती है।अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा, “हम अपना काम पूरा कर रहे हैं।

मुझे लगता है कि शायद दो सप्ताह के भीतर, या फिर उनका काम पूरा होने में कुछ दिन और लग सकते हैं, लेकिन हम उनके पास मौजूद हर एक चीज़ को नष्ट कर देना चाहते हैं। अब, यह संभव है कि हम उससे पहले ही कोई समझौता कर लें, क्योंकि हम पुलों पर प्रहार करेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान रोकने के बाद पेट्रोलियम की कीमतों में कमी आएगी। ट्रंप ने कहा, “मुझे बस ईरान से हटना है और हम बहुत जल्द ऐसा करेंगे। इसके बाद ईंधन की कीमतें धड़ाम से नीचे गिरेंगी।

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह पश्चिम एशिया में अमरीकी कंपनियों की संपत्तियों को निशाना बनाने की ईरानी धमकी को लेकर चिंतित नहीं हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस बारे में चिंतित हैं, तो ट्रंप ने संवाददाताओं को उत्तर दिया, “नहीं।” इससे पहले, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा था कि यदि ईरान में हत्याएं होती हैं, तो वह बुधवार से पश्चिम एशिया में माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, गूगल और एनवीडिया सहित 18 कंपनियों की संपत्तियों पर हमला करेगा।

उल्लेखनीय है कि अमरीका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान की राजधानी तेहरान सहित देश के विभिन्न ठिकानों पर हमले किए थे, जिससे व्यापक क्षति हुई और अनेक नागरिक हताहत हुए थे।

इसके जवाब में ईरान ने इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में स्थित अमरीकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे। ईरान के आसपास बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी के देशों से वैश्विक बाजार में तेल और तरल प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के प्रमुख मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य की वास्तविक नाकेबंदी हो गई है और इसने क्षेत्र में तेल निर्यात एवं उत्पादन के स्तर को भी प्रभावित किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिक्षा मंत्री ने किया दो दिवसीय द ट्रिब्यून एजु एक्सपो 2026 का शुभारम्भ

छात्रों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा, करियर विकल्पों एवं...

समाज सेवा के लिए आगे आए युवा, रक्तदान शिविर में 48 लोगों ने किया रक्तदान

रैडक्रास सोसाइटी ने भोरंज में लगाया रक्तदान शिविर, 48...

‘मोदी-मेलोनी-मेलोडी’ पर विपक्ष को लगी मिर्ची, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर छोड़े तीखे तीर

हिमखबर डेस्क रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की...