देहरा न्यायालय में अधिवक्ताओं ने किया कोर्ट कार्य का बहिष्कार

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

आज दिनांक 5 सितंबर 2023 को देहरा न्यायालय में अधिवक्ताओं द्वारा कोर्ट कार्य बहिष्कार किया गया और । सडक पर आकर रोष प्रदर्शन किया। पिछले 9 दिन से देहरा में अधिवक्ता कोर्ट कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। जिसका मूल कारण देहरा में लगने वाले परिवारिक न्यायालय का सुचारू रूप से कार्य ना करना रहा।

पिछले कई महीनों से देहरा में परिवारिक न्यायालय नहीं लग रहा है ,जिस कारण ज्वालाजी उपमंडल और देहरा से संबंधित जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण जनता में भी काफी रोष है।

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2019 के अंत में परिवारिक न्यायालय की स्थापना के बाद महिलाओं और बच्चों के भरण पोषण, खर्चे से संबंधित मामलों को देहरा से परिवारिक न्यायालय जिला कांगड़ा को स्थानांतरित कर दिया गया।

जिनकी सुनवाई पहले जेएमएफसी, एसीजेएम देहरा में होती थी । तथा जिला अतिरिक्त न्यायालय के सर्किट कोर्ट में परिवार संबंधित विचाराधीन परिवारिक मामलों को भी परिवार न्यायालय कांगड़ा स्थित धर्मशाला स्थानांतरित कर दिया गया।

परिवार न्यायालय का संभावित सर्किट कोर्ट 2020 के शुरुआत में लगना था जो करोना महामारी की पहली लहर के कारण ना लग पाया ,और देहरा के अंदर परिवारिक सर्किट कोर्ट नहीं लग पाया। वर्ष 2021 में मार्च महीने में परिवार न्यायालय का पहला सर्किट कोर्ट लगा उसके बाद करोना महामारी की दूसरी लहर के कारण भी सर्किट कोर्ट फिर से बंद हो गया।

वर्ष 2021 के अंत में परिवारिक सर्किट कोर्ट सिर्फ एक या 2 महीने के लिए लग पाया यहां बता दें सर्किट कोर्ट देहरा में 1 महीने में 2 – 3 दिन के लिए ही आता था। सर्किट कोर्ट न्यायालय द्वारा वर्ष 2022 की शुरुआत में फिर से चालू हुआ परंतु जुलाई 2022 में परिवार न्यायालय के न्यायाधीश ने बजरिया कार्यालय आदेश के तहत देहरा क्षेत्र से संबंधित परिवारिक मामलों को अतिरिक्त जिला न्यायालय देहरा को पुनः स्थानांतरित कर दिया गया।

उससे पहले भी परिवारिक न्यायालय द्वारा परिवारिक मामलों को एडीजे कोर्ट देहरा को स्थानांतरित किया गया था, परंतु अतिरिक्त जिला न्यायालय देहरा को परिवारिक मामलों की सुनवाई करने का अधिकार क्षेत्र नहीं था।

बार एसोसिएशन देहरा वर्ष 2022 में संघर्ष करके पारिवारिक न्यायालय कांगड़ा का सर्किट कोर्ट पुनः देहरा में सचारु रूप से चलाया गया ,जोकि तत्कालीन न्यायिक अधिकारी स्थानांतरण होने तक सुचारू रूप से चलता रहा। अप्रैल 2023 में मौजूदा न्यायाधीश ने अपना पद ग्रहण किया उसके बाद बीते 5 महीनों में केवल दो बार परिवारिक मामलों से सम्बंधित सर्किट कोर्ट देहरा में लगा।

बीते माह अगस्त 2023 में परिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश ने देहरा उपमंडल में ज्वालामुखी उपमंडल से संबंधित सभी परिवारिक मामलों को एक बार फिर से अतिरिक्त एवं जिला न्यायधीश देहरा की अदालत को स्थानांतरित कर दिया है ।

इस बाबत देहरा के नियुक्त अतिरिक्त जिला न्यायधीश द्बारा परिवारिक मामलों को की सुनवाई करने में अपनी असमर्थता जाहिर की कहा कि मेरे अधिकार क्षेत्र में नही है , मुझे माननीय उच्च न्यायालय से इस बाबत कोई भी आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं ।

इस कारण देहरा उपमंडल पर ज्वालामुखी उप मंडल से संबंधित परिवारिक मामलों की फाइलें कभी धर्मशाला कभी देहरा कभी देहरा कभी धर्मशाला घूम रहीं । जिस कारण लोगों को घर द्वार नहीं मिल पा रहा है। देहरा बार एसोसिएशन हिमाचल सरकार व माननीय उच्च न्यायालय से इस बाबत कोई स्थाई समाधान निकालने की मांग करती है।

जब तक इसका कोई स्थाई समाधान नहीं निकलेगा देहरा बार एसोसिएशन द्वारा कोर्ट कार्य का बहिष्कार किया जाएगा ।और आगामी समय 9 सितंबर को पूरे देश के अंदर लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। देहरा बार एसोसिएशन उसका भी बहिष्कार करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...