देहरा उपचुनाव: मुख्यमंत्री को चुनाव से पहले ही हो चुका हार का आभास 

--Advertisement--

देहरा उपचुनाव: मुख्यमंत्री को चुनाव से पहले ही हो चुका हार का आभास।

देहरा – शिव गुलेरिया 

देहरा उपचुनाव में भाजपा के प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा है कि देहरा में मुख्यमंत्री को चुनाव से पहले ही हार का आभास हो चुका है और अपनी हार सामने देखकर मुख्यमंत्री सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग कर रहे हैं।

विपिन परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पत्नी के चुनाव के लिए पूरी सरकार को देहरा में बैठा दिया है और हिमाचल प्रदेश का सचिवालय कई दिनों से सूना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि सचिवालय में आने वाले फरियादी वहां से निराश होकर लौट रहे हैं। परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने देहरा को पुलिस छाबनी में तब्दील कर दिया है इससे यह साबित होता है कि जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मूड बना लिया है।

विपिन परमार ने कहा कि हिमाचल को 95 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में डुबोने बाली कांग्रेस सरकार 10 हजार करोड़ का और कर्ज लेने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में कांग्रेस डरा धमका कर वोट लेने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस सरकार तानाशाह रवैया अपनाते हुए हिटलर की चाल चल रही है और कर्मचारियों को ट्रांसफर का डर, व्यापारियों को चालान का डर देकर तंग कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कांग्रेस भाजपा का झंडा लगाने वाले छोटे व्यापारियों के बिना वजह से उपचुनावों के दौरान एक हजार से ज्यादा चालान कटवा चुकी है।

विपिन परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में बुरी तरह से स्लिंप्त और प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा उठ चुका है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस खरीद फरोख्त की राजनीति कर रही है लेकिन कांग्रेस यह भूल रही है कि वह प्रदेश की स्वाभिमानी जनता के ईमान को नहीं खरीद सकती।

विपिन ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने 18 माह में काम किया होता तो आज वोट के लिए गली गली न घूमना पड़ता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 18 माह में कुछ नहीं किया और आगे भी कुछ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश को दिया तो कुछ नहीं बल्कि भाजपा सरकार का दिया सब बंद कर दिया। विपिन परमार ने कहा कि प्रदेश में माफिया राज का बोलबाला है और माफिया यहां पर दन दना रहा है और सुक्खू के मित्र चांदी कूट रहे हैं ।

कांग्रेस पराजय को देखते हुए इस प्रकार के अनैतिक काम यहां पर कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नादौन को नहीं बचा सके तो यहां देहरा को संवारने की झूठी बात कर क्यों कर रहे हैं।

विपिन परमार ने कहा कि देहरा की जनता को धरती पुत्र चाहिए कांग्रेस का उधार का नेता नहीं।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर देहरा उपचुनाव के सह-संयोजक व कांगड़ा के विधायक पवन काजल, डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर, भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...