देहरादून से हिमाचल दोस्त को मिलने पहुंची युवती की बिगड़ी तबीयत, मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पानीपत की युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। अपने दोस्त को मिलने देहरादून से पांवटा साहिब पहुंची युवती की जैसे ही तबीयत बिगड़ी तो उसे सिविल अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। हालत बिगड़ने पर युवती को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बता दें कि देहरादून से पांवटा साहिब दोस्त को मिलने पहुंची 25 वर्षीय युवती की बस से उतरते ही तबीयत खराब हो गई थी। अस्पताल ने पुलिस को सूचित किया कि जहर के सेवन पर एक युवती को इलाज के लिए लाया गया है। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस को तिरुपति मेडिकेयर का ट्रेनिंग ऑफिसर रोहित पुत्र मुकेश निवासी चरखी दादरी हरियाणा मौजूद मिले। पुलिस ने सरसरी तौर पर पूछताछ शुरू की।

रोहित ने बताया कि लड़की का नाम प्रिया है, जो हरियाणा के सोनीपत जिला की रहने वाली है। वो उसकी कॉलेज में सहपाठी रही है। करीब अढ़ाई साल से फोन पर बातें होती रही।

पुलिस को ये भी बताया कि को वो देहरादून होते हुए उससे मिलने पांवटा साहिब आई थी। शाम को प्रिया ने उसे आने की सूचना दी तो वो उसे लेने बाता पुल पहुंचा था। बस में उतरने के बाद प्रिया उसके साथ चलने लगी तो अचानक ही उसकी तबीयत खराब हो गई।

फौरन ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से नाहन ले जाते हुए उसने रस्ते में डैम तोड़ दिया। डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...