दुष्कर्म के बाद चार साल की मासूम भतीजी की हत्या, आरोपी चाचा गिरफ्तार

--Advertisement--

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मृतक बच्ची के माता-पिता नेपाली मूल के हैं, जो खनोग गांव में एक बागवान के बगीचे में मजदूरी करते हैं।

शिमला – नितिश पठानियां

कोटखाई उपमंडल के खनोग गांव में एक कलयुगी चाचा देसराज ने अपनी चार साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मृतक बच्ची के माता-पिता नेपाली मूल के हैं, जो खनोग गांव में एक बागवान के बगीचे में मजदूरी करते हैं।

आरोपी भी वहीं काम करता है। बच्ची के माता-पिता रविवार सुबह बगीचे में काम करने गए तो बच्ची घर पर अपने छोटे भाई के साथ अकेली थी। दोपहर एक बजे जब माता-पिता घर लौटे तो बच्ची घर पर नहीं थी।

परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की। घर से 200 मीटर दूर चाचा के घर के पास बच्ची की चप्पलें मिलीं। वहां पर भी बच्ची जब नहीं मिली तो परिजनों ने सूचना पुलिस थाना कोटखाई में दी।

पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की तो चाचा के घर से 70 फीट दूर सेब के बगीचे में बच्ची का शव मिला। परिजनों ने चाचा पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का अंदेशा जताया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 302, 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...