दीपावली से पहले सस्‍ता राशन हुआ महंगा, डिपो में दाल से लेकर तेल का भाव बढ़ा, चीनी का कोटा बढ़ाया

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश में राशन के डिपो में अब दालें चार से 15 रुपये तक महंगी हो गई हैं जबकि इस बार दीपावली पर हर बार की तरह 500 ग्राम प्रति परिवार अतिरिक्त चीनी दी जाएगी।

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में राशन के डिपो में अब दालें चार से 15 रुपये तक महंगी हो गई हैं, जबकि इस बार दीपावली पर हर बार की तरह 500 ग्राम प्रति परिवार अतिरिक्त चीनी दी जाएगी। प्रदेश के 18.90 लाख राशनकार्ड धारकों को दालों के लिए जेब हल्की करनी पड़ेगी।

चीनी गरीब व खाद्य सुरक्षा परिवारों को 13 रुपये, एपीएल को 30 रुपये और आयकर दाताओं को 39 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी। मलका दाल के दाम में सबसे अधिक 15 रुपये की वृद्धि हुई है जबकि आयकर दाताओं को 19 रुपये महंगे दामों पर मलका मिलेगी। जबकि मूंग दाल के लिए 14 रुपयेे अतिरिक्त देने होंगे।

रिफाइंड तेल गरीबों को 13 रुपये महंगा मिलेगा। अब 104 रुपये की जगह 117 रुपये दाम होंगे। एपीएल को 28 रुपये महंगा मिलेगा, 109 रुपये की जगह 137 रुपये और आयकर दाताओं को 37 रुपये मंहगा, 124 रुपये की जगह 161 रुपये लीटर मिलेगा। ये दाम सितंबर में निर्धारित कर दिए थे जिसकी सप्लाई अब डिपो में पहुंची है।

डिपुओं में बढ़े दालों के दाम

  • श्रेणी, मूंग, मलका, माश
  • गरीब, 43 से 57, 57 से 72, 54 से 60
  • एपीएल, 57 से 67, 67 से 82, 64 से 70
  • आयकरदाता, 85 से 91, 87 से 106, 90 से 94
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...