दिल्ली की सीमाएं होंगी सील, कल संसद के पास किसी प्रदर्शन की इजाजत नहीं, क्या है मामला, जानें यहां

--Advertisement--

पहलवानों के समर्थन में होनी थी महिला पंचायत

दिल्ली – नवीन चैाहान

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले पहलवानों के समर्थन में खाप पंचायतों की ओर से 28 मई को नए संसद भवन के सामने महिला पंचायत के आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने किसी भी विरोध प्रदर्शन या सभा को रोकने के लिए दिल्ली की सभी सीमाओं को सील करने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि महिला पंचायत के लिए अभी तक कोई अनुमति नहीं दी गई है।

प्रदर्शनकारियों को 28 मई को खाप पंचायत आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी उसी दिन नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे।

नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। 28 मई को जंतर-मंतर के आसपास के सभी रास्ते जो संसद की ओर जाते हैं, बंद कर दिए जाएंगे।

28 मई को सभी संवेदनशील क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल और अद्र्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया जाएगा। महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती भी बड़ी संख्या में होगी। संसद के पास के मेट्रो स्टेशन 28 मई को बंद रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...