दियोग्रा में रात को घुस आए चोर, लोगों को भनक लगते ही भाग निकले

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

पंचरुखी के आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और लोगों में दहशत बढ़ने लगी है। बताते चलें कि शनिवार रात को चोरों ने पुनः बेखौफ होकर दियोग्रा पंचायत के गांव होलसू निवासी नीमा देवी के घर में धावा बोल दिया। समय रहते ही नीमा देवी ने होशियारी दिखाई ओर शोर मचाया। हालांकि चोर भागने में कामयाब हो गये, लेकिन कोई सामान चोरी नहीं हुआ।

नीमा देवी ने बताया तकरीबन आठ बजे के करीब खाना खाने की तैयारियों में थे कि पड़ोसियों का कुत्ता भौंकने लगा। तभी उन्होंने सोचा की गेहूं की फसल में कहीं कोई बेसहारा पशु या जानवर तो नहीं आ गया। वह टार्च लेकर बाहर निकलीं तो उसने पाया कि उसके मकान के साथ डंगे के पास कोई छिपा बैठा है। जब आवाज लगाई तो वो भागने लगा। इतने में गांव में चोर होने का शोर मचा और चोर वहां से भाग गए।

इस बारे में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं हुई है। हालांकि पंचरुखी पुलिस थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बढ़ती चोरियों के चलते आसपास रह रहे प्रवासियों के पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया है। साथ में लोगों को चेताया की कोई बीना आइडी के नहीं घूम सकता है।

लोगों से भी गुहार लगाई है कि जिन परिवारों ने प्रवासियों को काम पर लगाया हुआ है वह उनके आधार कार्ड की कापी या कोई भी आइडी प्रूफ अपने पास रखें और उनका फोन नंबर भी। साथ ही अनजान फेरी वाला कोई भी बिना आइडी के घूमता मिलता है तो पुलिस को सूचित करें पुलिस चोरी की वारदातों को सुलझाने में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...