दर्दनाक हादसा : रैफर मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस हादसे की शिकार, तीन लोगों की मौत, 2 घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल पंजाब सीमा के पंजाब क्षेत्र में पड़ते मंगूवाल में शनिवार तड़के सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टांडा मेडिकल कॉलेज से रेफर होकर डीएमसी लुधियाना जा रही एम्बुलेंस गगरेट से आगे पंजाब क्षेत्र के मंगूवाल में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक और घायलों की पहचान

मृतकों की पहचान युवक संजीव कुमार सोनी (55) पठियार , ओंकार चंद (84) मरण्डा व रमेश चंद (45)निवासी नूरपुर ( कांगड़ा) के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों में रेनू वाला व एम्बुलेंस का चालक बॉबी सिविल हॉस्पिटल होशियारपुर में उपचाराधीन है। रेणु वाला खतरे से बाहर है, लेकिन ड्राइवर की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा शनिवार तड़के करीब सुबह 4 बजे हुआ। बरसात के कारण सड़क का हिस्सा टूटा हुआ था, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि सम्भवतः चालक का उस वक्त सही जजमेंट नहीं हो पाया और एम्बुलेंस खाई में जा गिरी।

जानकारी के मुताबिक कांगड़ा के पठियार के मरीज को स्वजन परिवार सहित टांडा मेडिकल कॉलेज से रेफर करवा कर डीएमसी लुधियाना ले जा रहे थे। पंजाब के मंगूवाल क्षेत्र में पहुंचने पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। गहरी खाई में गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे की पुष्टि करते हुए पंजाब पुलिस ने बताया कि सड़क का हिस्सा टूटने और चालक की असावधानी दोनों ही इस घटना के कारण माने जा रहे हैं। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...