दर्दनाक हादसा : बस से टकराई बाइक, भाई ने मौके पर तोडा दम…बहन चोटिल

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – व्यूरो रिपोर्ट 

नादौन में रंगस-कांगू रोड पर तड़ू के पास बाइक की एक निजी बस से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मृतक की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर किया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार भाई-बहन होली फेस्टिवल से वापस घर बाइक पर आ रहे थे। तूतड़ू के पास सामने से आ रही बस से बाइक टकरा गई।
हादसे में 21 वर्षीय शिवम पुत्र विजय कुमार निवासी गांव खोरड़ गलोड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी 19 वर्षीय बहन शिता गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया है।
खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसएचओ योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...