तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत, तीसरा PGI रैफर

--Advertisement--

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत, तीसरा PGI रैफर

सुंदरनगर, 8 नवंबर – अजय सूर्या

मंडी जिला के नेरचौक में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नेरचौक बाजार में देर रात एक तेज रफ्तार कार (HP 24D-0839) ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक व तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया।

लेकिन उपचार के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ गया। जबकि तीसरे युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। मृतक युवकों की पहचान शोएब पुत्र मुहमद रईस गांव सुभाष नगर, अरुण पुत्र मदन निवासी गांव मेरापुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। जबकि घायल युवक ईमरान भी मुजफ्फरनगर से ताल्लुक रखता है।

एसपी सागर चंद्र के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...