तेंदुए ने चार बकरियों को बनाया शिकार,पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट

जंगल में चर रही चार बकरियों को तेंदुए ने अपना शिकार बनाए जाने की घटना सामने आई है। बकरी पालक ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना ऊना जिला के मलाहत पंचायत की है। यहां वीरवार देर शाम को यह हादसा पेश आया।

तेंदुए द्वारा घात लगाकर किए गए इस हमले में तीन बकरियों की मौत हो गई जबकि एक बकरी का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना पशु पालन विभाग को दी गई। पशु चिकित्सक ने मौके पर जाकर मरी बकरियों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। सूचना मिलने पर संबंधित बीट का वनरक्षक भी मौके पर पहुंच गया था।

बकरी पालक पुरषोत्तम ने बताया की साथ लगते जंगल में अपनी बकरियों को चराने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान अचानक एक तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर दिया। इससे बकरियों में भगदड़ मच गई। इसी बीच चार बकरियों को उसने अपना शिकार बना डाला। पुरुषोत्तम ने बताया अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गया और घर जाकर परिवार को घटना के बारे में बताया।

तेंदुआ नहीं लगा वनविभाग के हाथ

हाल ही में समीपवर्ती देहला गांव में भी तेंदुए के हमले से एक भैंस की जान चली गई थी। हालांकि वन विभाग ने पिंजरे के साथ सीसी टीवी कैमरा गांव में लगाया था। सीसी टीवी पर तेंदुए की तस्वीरें जरूर कैद हुई थी मगर तेंदुआ वनविभाग के हत्थे नहीं चढ़ पाया था।

रिहायशी इलाके में तेंदुए के लगातार हो रही चहलकदमी से लोग सहम गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी इंसान पर तेंदुए ने हमला नहीं किया है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि उन्हें तेंदुए के आतंक से निजात दिलाई जाए।

बीटरक्षक ने बताया कि तेंदुए ने बकरियों को मार डाला है। पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित पशुपालक को विभागीय मदद दी जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...