तीसा – बैरागढ़ सड़क हादसे में नगरोटा सूरियां के गांव खब्बल के जवान की मौत, गांव में माहौल गमगीन

--Advertisement--

तीसा – बैरागढ़ सड़क हादसे में पांच पुलिस जवानों की मौत, मृतकों में एक जवान नगरोटा सूरियां के गांव खब्बल का, गांव में माहौल गमगीन

नगरोटा सुरियाँ – व्यूरो

चंबा जिले के उपमंडल मुख्यालय तीसा से बैरागढ़ को जाने वाले मार्ग पर तरवाई के पास पर एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क हादसे में पुलिस के पांच जवानों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसा उस वक्त हुआ जब पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिरकर बोलेरो में लांग रूट पेट्रोलिंग पर जा रहे पुलिस जवानों की गाड़ी चला रहे ड्राइवर की गर्दन पर आ गिरा, जिससे बोलेरो अनियंत्रत होकर सैकड़ों फुट गहरी खाई में गिर गई।

मृतक जवानों में कांस्टेबल कमलजीत ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियां की पंचायत खब्बल का निवासी है।कमलजीत के पिता स्वर्गीय अर्जुन सिंह राणा खब्बल पंचायत प्रधान भी रह चुके थे।

कमलजीत की इस तरह अचानक मौत पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा। नगरोटा सूरियां क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया है। कमलजीत एक मिलनसार और शांत स्वभाव वाला होने के कारण हर किसी का चहेता था।

कमलजीत की इस दुखद मौत पर पूर्व सीपीएस और ज्वाली के युवा कांग्रेस नेता नीरज भारती ने चम्बा सड़क हादसे में मरने वालों पर गहरा दुख प्रकट किया है और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...