तम्बाकू निषेध दिवस पर रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाली में द्रोणाचार्य बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु छात्रों ने भाली स्कूल के बच्चों व अध्यापकों के सहयोग से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने रैली के माध्यम से लोगों को नशे और तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने लोगों को नारे, स्लोगन के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय में हुए कार्यक्रम में ने तंबाकू के इस्तेमाल से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी।वहीं स्कूल में पेन्टिंग, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षु छात्र प्रवेश ने कहा कि पूरे विश्व में साठ लाख लोग प्रतिवर्ष धूम्रपान करने और तंबाकू के अन्य उत्पादों के सेवन से होने वाली बीमारियों से मरते हैं, जिसमें से 10 लाख लोग प्रतिवर्ष भारत में मरते हैं।उन्होंने कहा कि तंबाकू से दांत, होंठ, मुंह, गले और पेट की बीमारियों के साथ ही कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां होती हैं।

वहीं स्कूल के शिक्षक जगमोहन पठानिया ने बताया कि विद्यालय के द्वारा समय समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते है। जिसके तहत आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्रामीण क्षेत्र में जाकर एक जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि नशे व तम्बाकू से घातक बीमारियां लग सकती है इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए ऐसे पदार्थों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...