डोरी के पास भूस्खलन से नालागढ़-शिमला मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल 

नालागढ़-शिमला राज्य मार्ग पर डोरी के पास आज हुए भू-स्खलन से मार्ग बंद हो गया। पहाड़ी से आए मलबे से मार्ग बिलकुल अवरूद्ध हो गया है और दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी जेसीबी मशीन लेकर पहुंच गए और मार्ग को खोलने का कार्य जारी है। मार्ग पर भारी मात्रा में आए दलदल को हटाने के लिए कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

जाम में फंसे वाहन चालकों व अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजकुमार शर्मा ने बताया कि सुबह करीब सात बजे इस स्थान पर पहाड़ी से भारी मलबा आ गिरा था। मलबा हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...