
ककीरा, भूषण गुरुंग
आज ककीरा स्कूल के प्रांगण मे ककीरा पी एच सी के डॉ ऋचा मेहरोत्रा के अगुवाई में उनकी पूरी टीम के द्वारा आज तीसरी बार टीका करण का उत्सब हुआ। जिसमें 18 से 45 बर्ष तक के आयु तक के लोगो को वैक्सीन लगाया।
जैसे ही लोगो को पता चला कि ककीरा स्कूल के प्रांगण में आज वैक्सीन लगाया जा रहा है। तो सुबह से लोग एकत्रित होने शरू हो गए। देखते ही देखते इतनी भीड़ एकत्रित हो गई की भीड़ को संभालना पुलिस को मुश्किल हो गया। जिसमें सरे आम लोगो को सोशल डिस्टनसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए नज़र आए। चारो तरफ भीड़ ही भीड नज़र आ रही थी।
प्रसासन को चाहिए कि लोगो को पंचायत वाइज बुलाना चाहिए। ताकि भीड को कम किया जा सके । यहाँ पर तो चारो और के पंचायत के लोग वैक्सीनेसंन के लिए पहुच गए तभी इतनी भीड़ एकत्रित हो गई। इसलिए पंचायत को चाहिए था कि पंचायत वाइज बुलाते तो ठीक होना था। यही हाल रहा तो यहाँ पर दुबारा से कोविड के केशसिंज फिर से बढ़ सकते है।
जब इस बाबत डॉ ऋचा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आज उन लीगो का टीकाकरण किया गया जिस की आयु 18 से 45 बर्ष कि है। ये उत्सब यहाँ पर 3 दिनो तक चलेगा। और बताया कि पहले दिन 100 लोगो का टीकाकरण किया जायेगा ।
वैक्सीन बच गया तो बाकी लोगो को लगाया जायेगा। उन्होंने लीगो को वैक्सीन लगवाने के लिए भी प्रेरित किया। कोबिड सील्ड वैक्सीन 100 प्रतिशत सुरक्षित है। आप भी सुरक्षित रहे ऒर अपने परिबार को भी सुरक्षित रखे। खबरे लिखे जाने तक 80 लोगो को वैक्सीन लगाया जा चुका था।
इस मौके में सीनियर सुपरवाईजर अनूप के अलावा सभी पी एच सी के स्टाफ मेम्बर, आशा वर्कर,पुलिस औऱ पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद थे।
