डॉक्टर राजेश शर्मा और रमेश धवाला पहुंचे भटेहड बासा आपदा प्रभाभित लोगों से की मुलाकात

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

बीते कुछ दिनों में बरसात कहर बन कर बरपी है कहीं लोगों के आशियाने मटियामेट हो गए हैं तो कहीं पहाड़ियां दरकने की वजह से कई मकान अनसेफ हो गए हैं। लगातार ही रही बारिश के चलते हरिपुर और आस पास के क्षेत्रों में भी बरसात ने खूब कहर बरपाया है।

भटेहड़ बासा के वार्ड नंबर दो मैं जीवन कुमार के मकान को पहाड़ी के लगातार दरकने से खतरा पैदा हो गया है परिवार डर के साए में रातें गुजारने को मजबूर है। परिवार की रात आंखों मैं कट रही है। मकान के एक तरफ भारी भूसंखलन होने के कारण पहाड़ी का बड़ा हिस्सा नीचे बह गया है हालांकि पुराने मकान का एक कमरा सेफ है जहां पर परिवार रातें काट रहा है ।

प्रशासन की ओर से एक तिरपाल दी गई है जिसे लैंडस्लाइड वाली जगह पर डाल दिया गया है । जिस से थोड़ा बहुत खतरा कम हुआ है। जैसे ही इस बात की जानकारी प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा को मिली वह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को अवगत करवाया है तथा उचित कार्रवाई करके राहत देने की बात कही है।

वही इस मौके पर भाजपा नेता रमेश चंद धवाला भी पहुंचे उनके साथ बीजेपी के मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह महेंद्र चौहान इत्यादि भी मौके पर पहुंचकर लोगों को हौसला दिया सरकार से मांग की है कि पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत दी जाए।

इसी वार्ड वार्ड मैं विजय कुमार का स्लेटपोश मकान गिरने के कगार पर है ये परीवार बच्चों सहित तंबू मैं रातें काटने को मजबूर है और इसी वार्ड मैं तुलसी दास का मकान भी खतरे की जद मैं है हां इतना जरूर है। पटवारी और कानूगों के इलावा कोई भी नहीं पहुंचा और एक एक तिरपाल जरूर दे दी गई है।

पीड़ितों ने प्रशासन से मौका देख कर मुआवजा देने की माग की है ताकि हेल्प हो सके और बिखरे आशियाने को दोबारा सरंक्षित करने मैं मदद हो सके ।

उपमंडलाधीकारी देहरा शिल्पी बेक्टा के बोल

उपमंडलाधीकारी देहरा शिल्पी बेक्टा से बात की तो उन्होंने बताया की मुझे बासा मैं हुए नुकसान की जानकारी मिली है जल्द ही सारी रिपोर्ट बना कर जिलाधीश कांगड़ा को प्रेषित की जाएगी । प्रशासन दिन रात आपदा के समय मैं लोगों के संपर्क मे है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...