डैम से अचानक छोड़े पानी ने मचाया कहर, पार्वती नदी में 2 पर्यटक बहे, एक का शव बरामद

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या 

कुल्लू जिला की प्रसिद्ध मणिकर्ण घाटी में उस समय हड़कंप मचा दिया जब पार्वती नदी के तेज बहाव में 2 पर्यटक बह गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा एनएचपीसी परियोजना के डैम से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण हुआ।

दोपहर करीब पौने 2 बजे डैम से बिना किसी पूर्व सूचना या हूटर बजाए पानी छोड़े जाने के कारण पार्वती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसके चलते कसोल में नदी किनारे बैठे 5 पर्यटक तेज बहाव की चपेट में आ गए।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत रैस्क्यू अभियान शुरू किया। इस अभियान में 3 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन 2 पर्यटक नदी के तेज बहाव में बह गए।

त्वरित सर्च ऑप्रेशन में एक पर्यटक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरा अब भी लापता है। बचाव दल उसकी तलाश में जुटा हुआ है।

मृतक व्यक्ति की पहचान प्रशांत चौरसिया केयर ऑफ शकुंतला देवी निवासी एन.8-179 यूए 2 कैलाशपुरी कालोनी वाराणसी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

डीसी तोरुल एस रवीश के बोल 

उधर, कुल्लू की डीसी तोरुल एस रवीश ने बताया कि अब तक की जानकारी के अनुसार डैम प्रबंधन की ओर से बिना पूर्व सूचना और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किए पानी छोड़ा गया, जो इस दुर्घटना का मुख्य कारण बना।

उन्होंने बताया कि बीते दिन ही डैम प्रबंधन के साथ बैठक कर डैम से पानी छोड़ने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन उसके बावजूद इस मामले में लापरवाही बरती गई। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

थाना प्रभारी मणिकर्ण संजीव वालिया के बोल

वहीं थाना प्रभारी मणिकर्ण संजीव वालिया ने कहा कि डैम से बिना सूचना पानी छोड़ने की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गाेकुल चंद्रन के बोल 

एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गाेकुल चंद्रन ने कहा कि मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...