डीए पर 3.62 लाख कर्मचारी व पेंशनर्स गदगद, 800 से 8000 का होगा लाभ; अब कितने प्रतिशत भुगतान बाकी?

--Advertisement--

दिवाली से पहले 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा हुई है, 1.91 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों व पेंशनरों को 3 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की। इस घोषणा से 1.91 लाख कर्मचारियों व 1.71 लाख पेंशनरों को लाभ होगा। प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को न्यूनतम 800 रुपये मासिक से लेकर मुख्य सचिव को 8 हजार रुपये तक का लाभ प्राप्त होगा।

प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से डीए मिलने का इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के बीच में जाकर डीए देने की घोषणा की। दिवाली से पहले इस घोषणा कर्मचारी गदगद हैं।

13 प्रतिशत डीए अभी शेष

प्रदेश के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत डीए मिलने के बाद 13 प्रतिशत डीए शेष रह गया है। डीए की घोषणा के तहत प्रदेश के कर्मचारियों को इस वर्ष अप्रैल से सितंबर तक का डीए तुरंत मिल जाएगा। इसके बाद डीए समस्त कर्मचारियों को वेतन के साथ जोड़कर मिलेगा। जुलाई, 2023 से लेकर आगे का लंबित पड़ा डीए प्रदेश सरकार की ओर से अलग से अधिसूचित किया जाएगा।

डीए को लेकर वर्तमान स्थिति 

डीए को लेकर वर्तमान स्थिति ये है कि जुलाई, 2023 व जनवरी, 2024 का 4-4 प्रतिशत डीए लंबित पड़ा है। जुलाई, 2024 का 3 प्रतिशत, जनवरी, 2025 का 2 प्रतिशत व जुलाई का 3 प्रतिशत डीए कर्मचारियों व पेंशनरों को प्राप्त होना है।

कर्मचारी संगठन ने किया स्वागत

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए मिलने का हम स्वागत करते हैं। डीए मिलने से प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर खुशी खुशी त्योहार मना सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...