जेल में सजायाफ्ता कैदी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सेंट्रल जेल नाहन में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को कैदी का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह (50) पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी विष्णु गार्डन, नई दिल्ली के रूप में हुई है, जो वर्ष 2004 में शिमला में हुए एक हत्या के मामले में जेल में बंद था और अब तक केवल एक बार पैरोल पर गया था।

जानकारी के अनुसार, कैदी को आर्थो संबंधित जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। गुन्नूघाट के समीप पहुंचते ही उसे अचानक चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर गया। जेल से तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन कैदी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया, जिसके बाद चिकित्सक ने उसे ‘ब्राट डेड’ घोषित कर दिया।

डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर के बोल

डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कैदी के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, कैदी की मृत्यु की वजह कोई बीमारी या प्राकृतिक कारण (हार्ट अटैक) मानी जा रही है। जेल प्रशासन ने घटना की सूचना माननीय न्यायालय सीजेएम नाहन और अन्य सक्षम अधिकारियों को दे दी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...