डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में नशा निवारण दिवस पर किया विद्यार्थियों को जागरूक

--Advertisement--

तियारा – अमित शर्मा

आज नशा निवारण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सेमिनार का आयोजन किया। जिसमे बतौर मुख्यातिथि ओ पी शर्मा भारतीय नरकोटिक्स विभाग के सलाहकार एवम सदस्य ने शिरकत की।

स्कूल के विद्यार्थियों के साथ पावर पॉइंट प्रस्तुति सांझा करते हुए बहुत सारी जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ा संदेश दिया कि हमें किसी भी प्रकार से कोई भी नशा नहीं करना चाहिए। नशे के प्रभाव से विद्यार्थियों के ऊपर बुरा असर पड़ सकता है।

स्कूल के विद्यार्थियों देवन, रिया, शिवांगी, सुम्मुख, शायना, नन्दिनी, कशिश, अनामिका, रुशील, शिवांश ने भी नशा निवारण दिवस पर नशे की कड़ी निंदा करते हुए अपने विचार सांझा किये। इसके अलावा स्कूल में उपस्थित डॉ आशुतोष और ओ पी शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ व्यक्तिगत चर्चा की और उनके समाधान भी बताए।

स्कूल प्रधानाचार्या एकता ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों को स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत की शपथ दिलवाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में चार जून से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान के आसार, शिमला, मंडी,...

हिम बस कार्ड नहीं तो स्कूली बच्चों को भी HRTC बसों में देना होगा पूरा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के...