डलहौज़ी में सीजन की दूसरी बर्फवारी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

--Advertisement--

Image

डलहौज़ी- भूषण गूरुंग

पर्यटन नगरी डलहौजी ने एक बार फिर  बर्फ की चादर ओढ़ ली है , वहीँ यहां पर शीतलहर का प्रकोप जारी है। शनिवार दिन भर चली कड़ाके की शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी। इसी बीच रात को मोटे फाहे गिरने का क्रम भी शुरू हो गया, जोकि रविवार सुबह भी जारी रहा।

यहां बर्फवारी के बाद पहाड़ हों या फिर शहर का मुख्य गांधी चौक, सभी बर्फ से लकदक होकर चमक रहे हैं। बर्फबारी इतनी कि रोड पर खड़ी गाड़ियां भी बर्फ से ढके पहाड़ों जैसी नजर आ रही हैं।

दो साल से कोरोना के चलते यहां का पर्यटन व्यवसाय काफी प्रभावित रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि बर्फ से ढकी डलहौजी पर्यटकों को अपनी ओर खींचेगी। रविवार को ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों की गांधी चौक पर भीड़ लगी।

पर्यटक बर्फ के बीच अठखेलियां करते हुए सेल्फी लेते और बर्फ से लिपटी डलहौजी के मनोरम दृश्य अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते दिखाई दिए। ताजा बर्फबारी से हालांकि जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

डलहौज़ी पुलिस ने ताज़ा बर्फवारी के बाद पर्यटकों को सावधानी बरतने का आह्वान किया है पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए डलहौज़ी पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है जिसमे कहा गया है कि:-

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि डलहौजी में पुनः बर्फवारी शुरू हो गई है अतः सभी जन साधारण से अनुरोध है कि जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले।

बर्फवारी के चलते लक्कडमंडी खजियार रोड को बन्द कर दिया गया है।

बनीखेत से डलहौजी रोड में बर्फवारी होने के कारण काफी फिसलन हो गई है अतः सभी पर्यटकों से अनुरोध है कि अपनी गाडी बनीखेत में ही पार्किंग स्थल पर पार्क करें।

बाहरी क्षेत्रों से जो सैलानी घुमने तथा बर्फ देखने के लिए आएं हैं या आते हैं, वह अपने साथ प्रशिक्षत चालक को लेकर चलें ।

गाड़ी ध्यानपूर्वक/धीमी गति से चलाएं यदि कहीं बर्फ या पानी सड़क पर जमा है तो अचानक ब्रेक न लगायें।

अगर घर से बाहर निकलना आवश्यक है तो सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें ।

भारी वाहन जैसे पर्यटक बसें इत्यदि को बर्फ बाले स्थान पर लेकर न जायें ।बर्फ पर पैदल चलने बाले बहुत सावधानी पूर्वक चलें ।

अगर किसी भी व्यक्ति को मौसम से संबन्धित डलहौजी थाना के अन्तर्गत  किसी भी प्रकार की आपदा का सामना करना पड़े तो पुलिस थाना  के दूरभाष नंबर 01899-242126 पर संपर्क करें ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...