ट्रक चोर से चार दिन तक पूछताछ करेगी गगल पुलिस

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

हिमाचल के कई ट्रकों में संलिप्त चोर विक्की राम को पुलिस कंडाघाट जेल में न्यायिक हिरासत से गगल पुलिस थाने लेकर आई। यहां पर पुलिस आरोपित से चार दिन तक पूछताछ करेगी। पूछताछ में खुलेंगी कई परतें। दर्ज मामलों के अलावा कहां कहां की है चोरी इसकी भी पड़ताल होगी। गगल पुलिस थाना के प्रभारी पुष्पराज ने बताया के राजोल में 25 अक्टूबर को हुए ट्रक के चोरी के सिलसिले में पूछताछ के लिए आरोपित विक्की राम को पुलिस गगल लेकर आई है और यह ट्रक चोर अब गगल पुलिस थाने में चार दिन पुलिस रिमांड में रहेगा।

प्रभारी ने बताया के यह ट्रक चोर गांव मलोद लुधियाना का निवासी है जो वाहनों को चोरी करके लुधियाना के एक कबाड़ी अमनप्रीत सिंह के पास कटी हुई अवस्था में बेचा करता था। कुछ दिन पहले गगल पुलिस नालागढ़ थाने से कबाड़ी अमन प्रीत सिंह को गगल लेकर आई थी तो उस समय कबाड़ी अमन प्रीत सिंह ने कहा था कि यह दो भाई जो मलोद लुधियाना के निवासी थे और उसके पास राजोल में हुए चोरी के ट्रक को कटी हुई हालत में बेचा था।

पुलिस थाना प्रभारी ने बताया के आरोपित के पकड़ने के बाद कई और भी परते खुलने की संभावना है और पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश में भी जुट गई है। यह विक्की राम कई वाहनों को चुरा चुका है। जिसमें इसके दो केस नालागढ़ थाने में और एक धर्मपुर थाने में रजिस्टर्ड है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...