टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी की गुंडागर्दी! कार चालक पर लोहे की रॉड से किया हमला, नकदी छीनकर हुआ फरार

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्थित गरामोड़ा टोल प्लाजा अखाड़ा बन गया। दरअसल, यहां टोल कर्मचारी और एक वाहन चालक के बीच कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया एक व्यक्ति ने चालक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी मौके से नकदी छीनकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, टोल टैक्स को लेकर शुरू हुई सामान्य बहस देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी ने आपा खो दिया और वाहन चालक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

घायल चालक ने दावा किया है कि हमलावर ने मारपीट के दौरान उससे पैसे भी छीने और वहां से रफूचक्कर हो गया। इस घटना के विरोध में वहां मौजूद दर्जनों वाहन चालकों ने गाड़ियां खड़ी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारी चालकों का कहना है कि गरामोड़ा टोल पर कर्मचारियों का व्यवहार अक्सर हिंसक और अभद्र रहता है। हंगामे के चलते फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों ने मांग की है कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टोल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...