टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 17 जुलाई तक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 17 जुलाई कर दी है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की बढ़ोतरी तथा ऑनलाइन आवेदनों में त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए करैक्शन विंडो के प्रावधान के बाद कई पात्र उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसको देखते हुए आयोग के अध्यक्ष ने अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि अब पात्र उम्मीदवार 17 जुलाई रात 11ः59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। टीजीटी भर्ती के अन्य नियम एवं शर्तें पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार यथावत रहेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...