टांडा और हमीरपुर मैडीकल कालेज में डाक्टरों सहित भरे जाएंगे अन्य पद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा और डा. राधाकृष्णन राजकीय मैडीकल कालेज हमीरपुर में विशेषज्ञ डाक्टरों से लेकर विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाएंगे, जिसकी अधिसूचना स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कर दी गई है।

टांडा मैडीकल कालेज में 24 स्पैशलिस्ट व सुपर स्पैशलिस्ट के पद भरे जाएंगे। इनमें मैडीसिन, आर्थोपैडिक्स, एमरजैंसी मैडीसिन, न्यूरोलॉजी, स्किन, ईएनटी, रेडियोलॉजी और रेना ट्रांसप्लांट सर्जरी के मैडीकल ऑफिसर स्पैशलिस्ट व सुपर स्पैशलिस्ट का 1-1 पद भरा जाएगा।

टांडा के मातृ एवं शिशु अस्पताल में ओबीजी के 4, न्यूनैंटोलॉजी का 1, एनैस्थीसिया के 2 और रेडियोलॉजी का 1 पद भरा जाएगा। सैंटर ऑफ एक्सीलैंस मैंटल हैल्थ में साइकैट्री विभाग में एमडी साइकैट्री के 4 व क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के 4 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा यहां नर्सिंग, पैरामैडीकल स्टाफ व अन्य स्टाफ को आऊटसोर्स के आधार पर भरने पर सहमति जताई गई है।

इसके अलावा इसी मैडीकल कालेज एवं अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफैसर के एक पद को भरने की भी मंजूरी प्रदान की गई है। इस संबंध में भी अधिसूचना जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की एक अन्य अधिसूचना के तहत डा. राधाकृष्णन राजकीय मैडीकल कालेज हमीरपुर में सीनियर रैजीडैंट/ट्यूटर स्पैशलिस्ट के 30 पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...