झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों की पहचान और पुनर्वास के लिए अभियान शुरू

--Advertisement--

झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों की पहचान और पुनर्वास के लिए अभियान शुरू

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों की पहचान व उनके पुनर्वास के लिए एक अभियान आरंभ किया है।

अभियान के तहत आज बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन से समन्वयक कपिल शर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई से आउटरीच कार्यकर्ता बबली देवी ने झुग्गी-झोपड़ियां में जाकर बच्चों से संबंधित आंकड़े इकट्ठे किए।

साथ में उन्होंने ये भी जानने का प्रयास किया कि कहीं कोई बच्चा बिना मां बाप के झुग्गी -झोपड़ी में तो नहीं रह रहा और यहां रहकर अपने जीवन यापन के लिए मजदूरी या गलियों में समान इत्यादि बेचने का काम कर रहा है।

उन्होंने लोगों से ऐसे बच्चों के बारे में जानकारी देने का अनुरोध किया ताकि ऐसे बच्चों को सरकारी सहायता उपलब्ध करवा कर उनके पुनर्वास के लिए प्रयास किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...