झंडूता: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर विधायक जीत राम कटवाल ने पुष्पांजलि अर्पित की

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

 

भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय झंडूता में राष्ट्रीय एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर विधायक जीत राम कटवाल ने पुष्पांजलि अर्पित की तथा बैहरन जंगल में औषधीय पौधों जिसमें आवला, अर्जुन, बेड़ा, का पौधारोपण किया गया ।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह चन्देल , मंडल महामंत्री दिनेश चन्देल , प्रेस सचिव पी आर संख्यान , पंचायत समिति सदस्य रानी देवी , पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह , बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह , सुभाष कपिल, कैप्टन नन्द लाल कपिल, कैप्टन रतन सिंह , लेख राम कौंडल, पूर्व प्रधान गीता देवी , पूर्व प्रधान बाबु राम, प्रवक्ता सतपाल वर्मा, पंचायत प्रधान ओंकार चन्देल उपस्थित रहे ।

कटवाल जी ने कहा की कश्मीर से धारा 370 व 35A हटाकर नरेंद्र मोदी की सरकार ने डॉ मुखर्जी को सच्चे अर्थों में श्रद्धांजलि दी है । डॉ मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता के लिए ‘एक देश मे दो निशान, दो प्रधान, दो विधान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर उसके खिलाफ लड़ते लड़ते अपना बलिदान दिया । उनके उस सपने को भाजपा सरकार ने पूरा किया है।

 

डॉ मुखर्जी ही अखंड भारत की कल्पना करने वाले पहले राजनेता रहे हैं। उन्होंने ही कश्मीर में प्रवेश के लिए परमिट व्यवस्था का विरोध कर इनर लाइन परमिट व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन कर इस प्रथा को समाप्त कराया।

 

मोहिंद्र सिंह चन्देल ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक सच्चे राष्ट्रभक्त होने के साथ मानवता के सच्चे उपासक भी थे। उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर अपने जीवन को राष्ट्रसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रखा।

 

डॉ मुखर्जी एक महान शिक्षाविद् के साथ महान चिंतक थे। राष्ट्रीय एकता व राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत की भावनाओं के फलस्वरूप ही उन्होंने देश मे राष्ट्रवादी विचारधारा को बढ़ाने के लिए राजनीतिक दल के रूप में भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी ।

 

भारतीय जन संघ की राजनैतिक यात्रा राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाती हुई आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी विचारधारा व दल के रूप में स्थापित है और महान राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे रही है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...