ज्वाली: समलाना में पलटी निजी बस, ड्राइवर समेत सवारियां घायल

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

राजा का तालाब – ज्वाली मार्ग पर सोमवार को सुबह बड़ा हादसा घटित हुआ है। सोमवार को एक निजी बस टैरेस से ज्वाली की तरफ आ रही थी कि समलाना में वियर फैक्टरी के पास अनियंत्रित होकर नाले में उतर गई। जिस कारण चालक सहित सवारियों को चोटें आई हैं।

सूत्रों के अनुसार बस में 15-20सवारियां बैठी थीं, जिनको चोटें आई हैं। बस के पलटने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौका पर एकत्रित हो गए तथा चालक सहित सवारियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल ज्वाली उपचार हेतु पहुंचाया गया, जिनका उपचार चल रहा है जबकि एक घायल राकेश कुमार को टांडा में रेफर किया गया है।

पुलिस भी मौका पर पहुंच गई है तथा बस के पलटने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। बस परिचालक के अनुसार बस का स्टीयरिंग लॉक हो जाने के कारण यह हादसा घटित हुई है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले शराब पिलाई, फिर युवती से दुष्कर्म का आरोप; क्वार्टर से 9 लाख रुपये भी गायब

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती...