ज्वाली में महिला ने प्रधान पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का लगाया आरोप

--Advertisement--

ज्वाली – शिबु ठाकुर

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पड़ती एक पंचायत की महिला ने साथ लगती पंचायत के प्रधान पर संगीन आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि हमारी पंचायत के साथ लगती पंचायत के मौजूदा प्रधान उसे अकसर ही रास्ते में रोक कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाब डालता है और कहता है कि आपका मकान बनवा दूंगा और अगर नहीं मानी, तो तेरा मकान उखड़वा दूंगा।

इससे पहले भी उसने पुलिस थाना ज्वाली में उक्त प्रधान के खिलाफ शिकायत दी थी, जिस पर राजीनामा करवा दिया गया था। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि अब दोबारा से उक्त प्रधान मुझे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालकर तंग कर रहा है।

अकसर ही रास्ते में रोककर शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोलता है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि मैं प्रधान कि इन बातों को सुनकर तंग आ चुकी हूं। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

इस बारे में एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि महिला की शिकायत पर मौजूदा पंचायत प्रधान के खिलाफ धारा 354ए के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंचायत प्रधान के बोल

वहीं पंचायत प्रधान ने कहा कि उनके ऊपर लगाए आरोप निराधार हैं। पंचायत प्रधान ने कहा कि शिकायतकर्ता महिला मेरी पंचायत से भी नहीं है। सुनियोजित षड्यंत्र के तहत मुझे फंसाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...